फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेल परिसर को मिला टीटी कोच, शुरू होगी अकादमी

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। सेक्टर-12 स्थित राजकीय खेल परिसर में टेबल-टेनिस (टीटी) के प्रशिक्षक का टोटा दूर हो गया। खेल एवं युवा कार्यक्रम विभाग हरियाणा ने जिले में खेल प्रशिक्षक की नियुक्ति कर दी है। विभाग ने सिरसा में तैनात टेबल-टेनिस कोच मनोज यादव को फरीदाबाद भेजा है। मनोज यादव ने बृहस्पतिवार को यहां पदभार ग्रहण कर लिया। जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम अधिकारी मैरी मसीह ने बताया कि प्रशिक्षक की नियुक्ति के बाद जिले के टेबल-टेनिस खिलाड़ियों को काफी लाभ होगा। जल्द ही यहां इसकी अकादमी शुरू की जाएगी। इच्छुक खिलाड़ी या उनके अभिभावक किसी भी कार्यदिवस में इस संबंध में खेल विभाग के कार्यालय से संपर्क कर विस्तृत जानकारी ले सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें