फरीदाबाद। शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर 1.08 करोड़ रुपये की साइबर ठगी के मामले में साइबर थाना एनआईटी की टीम ने कार्रवाई करते हुए खाताधारक आयुष निवासी फतेहपुर, उत्तर प्रदेश को गिरफ्तार किया है। आरोपी के बैंक खाते में ठगी की रकम में से 15 लाख रुपये आए थे। आरोपी को अदालत में पेश कर तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। इस मामले में अब तक कुल चार आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि पूछताछ में खुलासा हुआ कि गिरफ्तार आरोपी आयुष ने अपना बैंक खाता टेलीग्राम के माध्यम से साइबर ठगों को मुहैया कराया था। रिमांड के दौरान आरोपी से पूछताछ की जा रही है। संवाद