फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: जालसाजों को खाता मुहैया कराने वाला जयपुर से गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्य आरोपी और खाताधारक पहले ही हो चुके हैं गिरफ्तार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। डबुआ मंडी के आढ़ती से तरबूज सप्लाई के नाम पर 2.30 लाख की साइबर ठगी के मामले में साइबर थाना एनआईटी पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने 8 जुलाई को जयपुर से महेश को काबू किया, जिसने बैंक खाते मुहैया कराए थे। आरोपी को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। पुलिस जांच में सामने आया कि महेश गांव चंदलाई में नाई की दुकान चलाता है। उसने अपनी दुकान के पड़ोस में रहने वाले शुभम का बैंक खाता लेकर जालसाजों को मुहैया कराया था। इसी खाते के माध्यम से मुख्य आरोपी सुभाष ने ठगी की रकम प्राप्त की। सुभाष ने फेसबुक पर फल वितरण का फर्जी पेज बनाकर तरबूज सप्लाई का झांसा दिया और डबुआ मंडी के आढ़ती से 2.30 लाख की ठगी कर ली थी।पुलिस के अनुसार, इस मामले में मुख्य आरोपी सुभाष और बैंक खाताधारक शुभम को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस अब मामले में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें