संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। गांव फतेहपुर बिल्लौच के रहने वाले युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। रेलवे लाइन को क्रॉस करते समय वह ट्रेन की चपेट में आ गया। गांव फतेहपुर बिल्लौच के रहने वाले बुधराम ने बताया कि उनके दो बेटे हैं। 28 साल के संजय की शादीशुदा था लेकिन पारिवारिक कलह के चलते उसकी पत्नी साथ नहीं रहती थी। मंगलवार को संजय किसी काम से रेलवे लाइन को क्रॉस करके कहीं जा रहा था। तभी वह ट्रेन की चपेट में आ गया और उसकी मौत हो गई। थाना सदर प्रभारी उमेश ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया है।