फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। बल्लभगढ़ रेलवे स्टेशन के पास शुक्रवार को ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलने पर राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर बीके अस्पताल के पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया। मृतक की अभी तक पहचान नहीं हो सकी है। जांच अधिकारी गजराज सिंह ने बताया कि ट्रेन की टक्कर से शव बुरी तरह क्षत-विक्षत हो गया है, जिसके कारण पहचान करना बेहद मुश्किल हो रहा है। प्रारंभिक जांच के अनुसार मृतक की उम्र करीब 30 वर्ष प्रतीत होती है। उसके शरीर पर कोई कपड़ा नहीं था और न ही उसके पास कोई पहचान संबंधी दस्तावेज या अन्य सामान मिला, जिससे उसकी शिनाख्त हो सके। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें