ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत
बल्लभगढ़। रेलवे की चपेट में आने से एक युवक की मृत्यु हो गई। जीआरपी ने शव को पोस्टमार्टम व पहचान के लिए बीके अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। बल्लभगढ़ जीआरपी इंचार्ज राजेंद्र ने बताया कि शुक्रवार की रात करीब 11 बजे सूचना मिली कि प्लेटफार्म नंबर 4 के पास एक अज्ञात युवक का शव पड़ा हुआ है। युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मृत्यु हो गई है। मौजूद लोगों ने बताया कि युवक रेलवे लाइन को पार कर रहा था तभी यह ट्रेन की चपेट में आ गया। युवक के पास पहचान के लिए कोई भी दस्तावेज नहीं मिले। अज्ञात युवक की उम्र 25 साल है। उसके हाथ पर भोले नाथ का चित्र बना हुआ है। पुलिस ने शव को पहचान और पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया। संवाद