फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: फर्जी ट्रांसपोर्ट बुकिंग से 10 टन आयरन स्क्रैप हड़पने वाला गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्लैकबक एप पर फर्जी नंबर से की थी बुकिंग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। फर्जी ट्रांसपोर्ट बुकिंग के जरिए 10 टन से अधिक आयरन स्क्रैप की धोखाधड़ी करने के मामले में एसआईटी ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी की पहचान लुधियाना के सावन एन्क्लेव निवासी गुरूप्रताप सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल कैंटर भी लुधियाना से बरामद कर लिया है। साथ ही आरोपी के खाते में जमा 3.20 लाख रुपये फ्रीज करा दिए हैं। पुलिस प्रवक्ता यशपाल के अनुसार, इस मामले की जांच के लिए थाना शहर बल्लभगढ़ प्रभारी निरीक्षक उमेश कुमार की अध्यक्षता में विशेष जांच टीम (एसआईटी) गठित की गई थी, टीम ने 27 जून को लुधियाना से गुरुप्रताप सिंह को गिरफ्तार किया। जांच में सामने आया कि आरोपी ने ट्रक बुकिंग एप ब्लैकबक पर फर्जी मोबाइल नंबर से पंजीकरण कर खुद को ट्रांसपोर्टर बताया। शिकायतकर्ता फरीदाबाद से लुधियाना माल भेजने के लिए वाहन तलाश रहा था। एप के माध्यम से दोनों के बीच संपर्क हुआ और माल भेजने का सौदा तय हो गया। 12 जून को आरोपी ने फर्जी नंबर प्लेट लगा कैंटर भेजकर सेक्टर-24 स्थित भंडारी इंटरप्राइजेज से करीब 10 टन 120 किलोग्राम आयरन स्क्रैप लोड कराया। माल रवाना होने के बाद आरोपी और चालक ने अपने मोबाइल फोन बंद कर दिए व लुधियाना में स्क्रैप को करीब 3.60 लाख रुपये में एक कबाड़ी को बेच दिया। आरोपी ने चालक को 30 हजार रुपये दिए, जबकि शेष रकम अपने पास रख ली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें