फरीदाबाद। सेक्टर-78 स्थित क्रिकेट मैदान पर 20 ओवर मुकाबले में एनएस क्लब ने राइजिंग क्रिकेट क्लब को 18 रन से हराया। एनएस क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 181 रन का स्कोर खड़ा किया। जवाब में राइजिंग क्लब 169 रन ही बना सकी। एनएस क्लब से 20 गेंदों पर 58 रन बनाने वाले मलिक को मैन ऑफ द मैच चुना गया। संवाद