फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: 18 साल के सभी युवाओं का मतदाता पत्र बनवाना सुनिश्चित करें

विज्ञापन
विज्ञापन
25 व 26 नवम्बर को जिला फरीदाबाद के प्रत्येक मतदान केंद्र पर लगेंगे विशेष कैंप
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। भारत निर्वाचन आयोग की हिदायतों के अनुसार 1 जनवरी, 2024 को आधार तिथि मानकर नए मतदाताओं के नए पंजीकरण के लिए शनिवार 25 नवंबर व रविवार 26 नवंबर को जिला फरीदाबाद के प्रत्येक मतदान केंद्र पर विशेष कैंप का आयोजन किया जाएगा। इसको लेकर जिला निर्वाचन अधिकारी विक्रम सिंह ने सभी बूथ लेवल अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे शनिवार 25 व रविवार 26 नवंबर को प्रात: 9 बजे से सायं 5 बजे तक अपने-अपने मतदान केंद्र पर उपस्थित रहकर फार्म प्राप्त करने व भरने का कार्य करें।
उन्होंने निर्देश जारी करते हुए कहा कि जिन कर्मचारियों की ड्यूटी बतौर बीएलओ लगी हुई है, वे सभी निर्वाचन आयोग द्वारा जारी हिदायतों के अनुसार विशेष अभियान तिथियों पर सुबह 9 बजे सायं 5 बजे तक अपने-अपने मतदान केंद्रों पर उपस्थित रहकर नागरिकों के दावे व आपत्तियों के फार्म भरना सुनिश्चित करें। जिन युवाओं का जन्म एक जनवरी, 2006 से पूर्व हुआ हो अर्थात एक जनवरी, 2024 को जिनकी आयु 18 वर्ष पूर्ण हो रही है। वे युवा अपने बीएलओ के पास फार्म नंबर 6 भरकर नए वोट बनवाने के लिए आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि यदि किसी मतदाता की मृत्यु हो चुकी है तो उनके परिवार के सदस्य फॉर्म नंबर 7 भरकर उनका नाम मतदाता सूची से हटवा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं यदि आप मतदाता सूची में दर्ज विवरण को शुद्ध करवाना चाहते हैं तो फार्म नंबर 8 भरकर आवेदन कर सकते हैं। उपरोक्त ये सभी फार्म भारत निर्वाचन आयोग की वोटर हेल्पलाइन एप या वोटर्स डॉट ईसीआई डॉट जीओवी डॉट आईएन पोर्टल पर ऑनलाइन भी अप्लाई किये जा सकते हैं। वोट बनवाने, कटवाने व शुद्धि करवाने के लिए फार्म प्राप्त करने की अंतिम तिथि 9 दिसंबर 2023 होगी। 26 दिसंबर तक दावे एवं आपत्तियों का निपटारा करते हुए 5 जनवरी, 2024 को फाइनल नई मतदाता सूची का प्रकाशन कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें