फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कम लिंगानुपात वाले क्षेत्रों को चिह्नित कर लोगों को करें जागरूक: उपायुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
- बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ के तहत लिंगानुपात की समीक्षा की
विज्ञापन

फाेटो
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। उपायुक्त विक्रम सिंह ने कहा कि कम लिंगानुपात वाले क्षेत्रों को चिह्नित कर लोगों को जागरूक करें। भ्रूण हत्या व लिंग जांच करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करना सुनिश्चित करें। एसडीएम की अध्यक्षता में सबडिवीजन स्तर पर नियमित बैठकें करें। उपायुक्त ने बृहस्पतिवार को लघु सचिवालय में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान की समीक्षा बैठक की।
विज्ञापन

विक्रम सिंह ने कहा कि जिले में बेहतर लिंगानुपात करने के लिए सभी विभागों के अधिकारी आपसी तालमेल करके सुझाव साझा करें। उन्होंने कहा कि जिले में अधिक और कम लिंगानुपात वाले क्षेत्रों को चिह्नित करके लोगों को जागरूक करें। उपायुक्त ने कहा कि गर्भ में कन्या हत्या हमारे समाज पर एक कलंक है। सभी ग्राम पंचायतों और शहर में वार्ड स्तर पर में बढ़ते और घटते लिंगानुपात के आकड़ों की सूची बनाकर लगाई जाए। जहां लिंगानुपात का आकड़ा सबसे कम हो, वहां विभाग द्वारा जांच कराई जाए। गर्भवती महिलाओं की प्रभावी ट्रेकिंग एवं संस्थागत प्रसव को बढ़ावा देने की ओर विशेष कार्य योजना तैयार कर इस क्षेत्र में भी कुछ नवाचार करें। बैठक में एसडीएम परमजीत चहल, पंकज सेतिया, त्रिलोक चंद, एसीपी मोनिका सीएमओ डॉ. विनय गुप्ता, डिप्टी सीएमओ डॉ. मान सिंह, मीनाक्षी चौधरी समेत अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें