बल्लभगढ़। सेक्टर-34 में महिला को बातों में उलझाकर उसके सोने के आभूषण उतरवाकर फरार होने के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया है। क्राइम ब्रांच ऊंचा गांव की टीम ने जेजे कॉलोनी दिल्ली निवासी आरोपी सागर (22) को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से महिला से ठगी गई सोने की चेन, अंगूठी और दो कुंडल बरामद किए हैं। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि शिव कॉलोनी पल्ला निवासी महिला ने थाना सराय ख्वाजा में शिकायत दी थी। महिला ने बताया कि वह 9 जुलाई 2026 की शाम करीब पांच बजे घर से सराय की ओर जा रही थी। सेक्टर-34 के पास पहुंचने पर तीन लड़कों ने उसे बातों में उलझा लिया।