फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: छेड़छाड़ के विरोध में युवती के परिवार पर हमला करने का मुख्य आरोपी गिरफ्तार

Thu, 06 Jul 2023 11:20 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
छेड़छाड़ के विरोध में युवती के परिवार पर हमला करने का मुख्य आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

पार्क में टहलने के दौरान दिया था वारदात को अंजाम

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। राजीव कॉलोनी में पार्क में टहलने के दौरान युवती से छेड़छाड़ के विरोध में परिवार पर चाकू से हमला करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान राजीव काॅलोनी निवासी आकाश के रूप में हुई है। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।
पीड़ित ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि मां के साथ सोमवार सुबह पार्क में टहल रही थी। तभी आकाश ने दो अन्य साथियों के साथ युवती से छेड़छाड़ करने लगा। विरोध करने पर आरोपी ने मां-बेटी को पत्थर मारकर घायल कर दिया। युवती ने इसकी जानकारी अपने भाई को जानकारी दी थी। भाई के आने से पहले आरोपी भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद आरोपियों ने युवती के घर जाकर पिता और छोटी बहन पर भी चाकुओं से हमला कर घायल कर दिया था। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराकर आरोपियों की तलाश शुरू की। पुलिस ने बुधवार रात मुख्य आरोपी आकाश को समयपुर चुंगी से गिरफ्तार कर लिया, जबकि अन्य आरोपी गिरफ्त से बाहर हैं। थाना सेक्टर 58 प्रभारी अनूप सिंह का कहना है अन्य आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें