संवाद न्यूज एजेंसी
छांयसा। शनिवार को ग्रेटर फरीदाबाद में महाराजा अरूट की जयंती श्रद्धा, उत्साह और गौरव के साथ मनाई गई। इस अवसर पर वरिष्ठ समाजसेवी डीआर नरूला ने कहा कि नई पीढ़ी को अपने इतिहास और सांस्कृतिक विरासत से जोड़ना समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। उन्होंने बताया कि ऐतिहासिक मान्यताओं के अनुसार महाराजा अरूट भगवान राम के वंशज थे। राम के पुत्र लव द्वारा लाहौर से पंजाब पर शासन किए जाने के बाद कुछ पीढ़ियों पश्चात महाराजा अरूट ने सिंध नदी के निकट अपना राज्य स्थापित किया । उन्होंने कहा कि महाराजा अरूट एक दयालु, न्यायप्रिय और वीर शासक थे।
इस अवसर पर पंजाबी समाज के लोगों से गरीब और जरूरतमंद लोगों की सहायता करने तथा मंदिरों में भजन-कीर्तन और धार्मिक आयोजनों में भाग लेने का आह्वान किया।