- सेक्टर-12 स्थित एचएसवीपी कन्वेंशन सेंटर में होगा आयोजन, प्रवेश नि:शुल्क
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। जिला प्रशासन की ओर से सेक्टर-12 एचएसवीपी कन्वेंशन सेंटर में 13 से 16 जुलाई तक जादू शो का आयोजन किया जाएगा। इसमें लोगों का प्रवेश निशुल्क रखा गया है। उपायुक्त विक्रम सिंह ने बताया कि जादू की कला 64 कलाओं में से एक है। इसी कड़ी में आजादी के 75वें अमृत महोत्सव की श्रृंखला में सूचना जनसंपर्क, भाषा तथा संस्कृति विभाग की तरफ से सेक्टर-12 स्थित एचएसवीपी कन्वेंशन सेंटर में जादूई शो का आयोजन किया जा रहा है। यह रोजाना दोपहर एक से शाम छह बजे चलेगा। इसमें जादूगर सम्राट शंकर अपनी अद्भुत कला का प्रदर्शन करेंगे। शो के दौरान दर्शकों को जनसंदेश भी देंगे, जिसमें बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, जल संरक्षण, रक्तदान महादान, नशे से दूर रहने, पर्यावरण संरक्षण आदि विषय शामिल हैं।