फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: वित्तीय समावेशन योजना के विषय में किया जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। जिला प्रशासन की ओर से ग्राम पंचायत स्तर पर वित्तीय समावेशन योजना के लिए विशेष अभियान 30 सितंबर तक चलाया जा रहा है। इसके तहत शनिवार को फत्तूपुर एवं सदपुरा ग्राम पंचायतों में जन सुरक्षा एवं एफआई योजना के तहत जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इस मौके पर तिगांव सर्व हरियाणा ग्रामीण बैंक एवं खेड़ी कला शाखाओं के अधिकारियों ने हिस्सा लिया। यह जानकारी अतिरिक्त उपायुक्त (एडीसी) सतबीर मान ने दी। इस दौरान केंद्र सरकार की ओर से चल रही प्रधानमंत्री जनधन योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना एवं अटल पेंशन योजना की जानकारी दी गई। इस मौके पर निष्क्रिय जनधन खाते का केवाईसी कर दोबारा से शुरू किया गया। वहीं, बिना बैंक खाता वाले 4 लोगों का जनधन खाता खोला गया। इसके अलावा प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना और प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के तहत नामांकन किए गए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें