फरीदाबाद। नचौली स्थित राजकीय कन्या महाविद्यालय में स्नातकोत्तर कोर्स में दाखिला लेने की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए अच्छी खबर है। महाविद्यालय में नए शैक्षणिक सत्र से दो नए कोर्स एमए हिस्ट्री और एमसीए शुरू होंगे। दोनों कोर्स में 60-60 सीटें निर्धारित की गई हैं। जिले में इन दिनों दाखिला प्रक्रिया जारी है, ऐसे में छात्र इन कोर्स में आवेदन कर सकते हैं। महाविद्यालय प्रबंधन के अनुसार लंबे समय से इन कोर्सों की मांग की जा रही थी। पिछले वर्ष भी उच्च अधिकारियों को प्रस्ताव भेजा गया था, लेकिन कुछ प्रशासनिक कारणों से कोर्स शुरू नहीं हो पाए थे। इस बार मंजूरी मिलने के बाद दोनों कोर्स शुरू कर दिए गए हैं। बता दें कि महाविद्यालयों 31 मई तक दाखिले प्रक्रिया चलेगी। संवाद