बल्लभगढ़। वांछित आरोपियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सदर बल्लभगढ़ पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे उद्घोषित आरोपी को राजस्थान के डीग जिले से गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान गांव सहसन, थाना जुरहरा, जिला डीग, राजस्थान निवासी तालीम के रूप में हुई है। पुलिस प्रवक्ता यशपाल के अनुसार, आरोपी के खिलाफ थाना सदर बल्लभगढ़ में वर्ष 2019 में धारा 411 आईपीसी के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी। आरोपी अदालत में पेश नहीं हुआ और लगातार फरार रहा। इसके बाद अदालत ने नियमानुसार कार्रवाई करते हुए उसे उद्घोषित व्यक्ति घोषित कर दिया था। संवाद