फरीदाबाद। सेक्टर-29 स्थित बंद मकान का ताला तोड़कर तीन अलमारियों से करीब 12.50 लाख रुपये के जेवरात व 70 हजार रुपये चोरी करने का मामला सामने आया है। वारदात के वक्त पीड़ित परिवार दिल्ली गया हुआ था। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस और फिंगरप्रिंट टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में सेक्टर-29 निवासी सुमन कुमारी ने बताया कि 12 सितंबर की शाम करीब 5:30 बजे वह पति सतीश कुमार के साथ मकान का ताला लगाकर दिल्ली गई थीं। 13 सितंबर की सुबह करीब नौ बजे जब वे वापस लौटे, तो मुख्य द्वार का ताला टूटा मिला। सेक्टर-31 थाना पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है। संवाद