भागवत कथा सुनने से सुख-शांति के साथ कई यज्ञों का फल मिलता है: व्यास फरीदाबाद। मानव उत्थान सभा सेक्टर 7 हाउसिंग बोर्ड काॅलोनी के मंदिर में श्रीमद्भागवत कथा में व्यास अशोक महाराज ने भगवान कृष्ण की लीलाओं का वर्णन किया। कथा में सेक्टर 7-10 मार्किट के प्रधान वासुदेव अरोड़ा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कथा व्यास ने कहा कि भागवत कथा सुनने से मनुष्य को शांति व सुख के साथ कई यज्ञों का फल मिलता है। इस मौके पर महेंद्र शर्मा, व रातेन्द्र बैसला समेत अन्य लोग मौजूद रहे। ब्यूरो