फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: स्वरोत्सव में शास्त्रीय संगीत से श्रोता हुए मंंत्रमुग्ध

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। सेक्टर-81 स्थित श्रीराम मिलीनियन स्कूल में सुमधुर हंसध्वनि संस्था की ओर से स्वरोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत गुरु वंदना से हुई, जिसे विदुषी गुहा के शिष्यों ने भावपूर्ण प्रस्तुति के साथ प्रस्तुत किया। युवा शास्त्रीय संगीतकार हितार्थों ने भजन एवं शास्त्रीय गायन प्रस्तुत कर विशेष ध्यान आकर्षित किया। तबला वादन में सुमन चटर्जी ने लयकारी से और हारमोनियम पर सुमित मिश्रा व अंकित ने संगत कर कार्यक्रम में मधुरता घोल दी। साथ ही संगीतकार डॉ. निपा चौधरी ने प्रभावशाली बंदिश प्रस्तुत की। संस्था की संस्थापक सुप्रसिद्ध शास्त्रीय गायिका एवं पद्मश्री सम्मानित विदुषी सुमित्रा गुहा मौजूद रही। साथ ही मुख्य अतिथि के रूप में उद्योगपति कैलाश शर्मा उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें