फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: युवक पर डंडे से किया जानलेवा हमला, प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बल्लभगढ़। गांव कोट में आपसी रंजिश के चलते युवक पर डंडे से हमला कर घायल करने का मामला सामने आया है। थाना धौज पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस को दी गई शिकायत में गांव कोट निवासी पीयूष ने बताया कि वह 8 मई की दोपहर को गांव के मंदिर से दर्शन कर घर लौट रहा था। रास्ते में गांव के ही निवासी अमन ने डंडा लेकर उसका रास्ता रोक लिया। पीयूष का आरोप है कि अमन ने पहले उसके साथ गाली-गलौज की और जब उसने विरोध किया तो डंडे से उस पर हमला कर दिया। पुलिस प्रवक्ता यशपाल का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें