बल्लभगढ़। हरियाणा महिला आयोग की ओर से प्रदेश के सरकारी और प्राइवेट जिम में महिला ट्रेनर रखने के लिए खेल विभाग को पत्र लिखा गया। इस पत्र में महिलाओं की सुरक्षा और सुविधा के लिए महिला जिम ट्रेनर की नियुक्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। महिला आयोग की अध्यक्ष रेणू भाटिया ने शुक्रवार को सेक्टर-5 स्थित एक जिम का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने जिम ट्रेनर और जिम कर रहीं महिलाओं से बातचीत की। महिलाओं ने बताया कि जिम में महिलाएं मेल ट्रेनर के साथ कंफर्टेबल महसूस नहीं करती हैं। उनकी सुरक्षा और आराम के लिए महिला ट्रेनर होना अनिवार्य हैं। उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग यह फैसला पहले ही ले चुका है। उसी के तर्ज पर हरियाणा में भी यह व्यवस्था लागू की जाएगी। संवाद