फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: विधिक जागरूकता शिविर लगाए जाएंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फरीदाबाद। आमजन को कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक करने और मानव-वन्यजीव संघर्ष के पीड़ितों को न्याय दिलाने के उद्देश्य से 26 और 31 मार्च को विशेष विधिक जागरूकता शिविर आयोजित किए जाएंगे। यह जानकारी मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव रितु यादव ने दी। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा लागू मानव-वन्यजीव संघर्ष पीड़ित सहायता योजना-202 के प्रभावी क्रियान्वयन के तहत हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, पंचकूला के निर्देशों पर जिला स्तर पर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इसी कड़ी में पहला जागरूकता शिविर 26 मार्च को गांव अनंगपुर के वन क्षेत्र में और दूसरा शिविर 31 मार्च को पाली रोड स्थित वन क्षेत्र में आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें