फरीदाबाद। ग्रीनफील्ड कॉलोनी स्थित एक होटल के पांच कमरों से एलईडी टीवी चोरी हो गए। होटल संचालक 31 अगस्त की सुबह करीब आठ बजे पहुंचा तो कमरों से टीवी गायब मिले। रजिस्टर की जांच करने पर एक कमरे में ठहरा इख्त्यार वहां नहीं मिला। होटल संचालक ने उसी पर टीवी चोरी करने का शक जताया है। शिकायत के आधार पर सूरजकुंड थाना ने 28 सितंबर को प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस के अनुसार, होटल संचालक नरेन दयाल ने बताया कि 30 अगस्त को होटल के तीन कमरे बुक थे। अगले दिन सुबह पहुंचने पर पांच कमरों की एलईडी टीवी गायब मिली। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। संवाद