संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। यातायात पुलिस फरीदाबाद द्वारा धुंध को देखते हुए वाहनों पर रिफ्लेक्टर टेप लगाने का अभियान चलाया गया। जिससे धुंध के समय में दृश्यता बढ़ सके और वाहन दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके। शुक्रवार से वाहनों के आगे व पीछे रिफ्लेक्टर टेप लगाई जा रही हैं। धुंध के समय दृश्यता कम हो जाती है तथा वाहन चालकों को उनके आगे या पीछे चलने वाली गाड़ियां कम दिखाई पड़ती हैं। जिससे अचानक ब्रेक लगाने के कारण दुर्घटना की स्थिति उत्पन्न हो जाती है। यह रिफ्लेक्टर टेप काफी चमकीले होते हैं और धुंध के दौरान भी दूर से दिखाई पड़ जाते हैं।