फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा में बड़े स्तर पर शराब घोटाला, सरकार मौन : अनुराग ढांडा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फरीदाबाद। आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष अनुराग ढांडा ने यमुनानगर और अंबाला में जहरीली शराब से हुई लोगों की मौत को लेकर खट्टर सरकार को घेरा है। उन्होंने हरियाणा सरकार की नीतियों को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि हरियाणा में बड़े स्तर पर शराब घोटाला हो रहा है। इस घोटाले से ही लोगों की मौत हो रही है। अनुराग ढांडा ने सेक्टर-11 स्थित आम आदमी पार्टी के जिला कार्यालय पर पत्रकार वार्ता को संबोधित किया।

प्रदेश उपाध्यक्ष ने कहा कि अवैध शराब के सेवन से लोगों की मौत होने के बाद यहां सीबीआई व ईडी से इस मुद्दे की जांच की कोई जरूरत भाजपा को नहीं दिख रही। भाजपाईयों को दिल्ली में शराब का घोटाला दिखता है, हरियाणा में नहीं। उन्होंने भाजपा सरकार पर आरोप लगाया कि यहां पर लोगों की जिंदगी इतनी सस्ती है कि लोग शराब पीकर मर रहे हैं, लेकिन सरकार इस मुद्दे पर मौन है। उन्हें यहां कोई घोटाला ही नहीं दिखता। अनुराग ने आरोप लगाया कि भाजपा-जजपा गठबंधन सरकार पैसा कमाने में लगी है, उन्हें जनता की समस्याओं से कोई लेना देना नहीं है।
विज्ञापन

फरीदाबाद की विकास यात्रा हरियाणा की शुरूआत में हुई, यहां इंडस्ट्रीज आई, लेकिन दिल्ली के साथ होने के बावजूद उसके मुकाबले में यह जिला नहीं पहुुंच पाया। आठ वर्षों में दिल्ली में सरकार ने निशुल्क बस यात्रा, शानदार स्कूल, शानदार अस्पताल, कूड़ा निस्तारण के लिए कदम उठाए, जबकि फरीदाबाद में आज भी कूड़े के पहाड़ खड़े हैं। इस अवसर पर आम आदमी पार्टी के लोकसभा अध्यक्ष राजेंद्र शर्मा, जिलाध्यक्ष हरेंद्र भाटी, प्रदेश सह सचिव राकेश भड़ाना, प्रदेश प्रवक्ता नरेश शर्मा, मोक्ष पसरीचा, प्रवेश मेहता, अमन गोयल, विनोद भाटी आदि मौजूद थे।

-
स्मार्ट सिटी का मुद्दा हवा-हवाई
स्मार्ट सिटी के मुद्दे पर अनुराग ढांडा ने कहा कि स्मार्ट सिटी प्रधानमंत्री मोदी शाम को शुरू करते हैं और सुबह उठते ही प्रोजेक्ट खत्म हो जाता है। सपनों में 100 स्मार्ट सिटी की बातें की गई, जबकि जमीनी स्तर पर किसी पैरामीटर पर एक भी स्मार्ट सिटी आज तक नहीं बनी।
विज्ञापन

-
प्रदूषण के मुद्दे को मिलकर करें निराकरण
प्रदूषण के मुद्दे पर अनुराग ढांडा ने कहा कि यह गंभीर विषय है और हम सबको मिलकर इसका निराकरण करना चाहिए। उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार ने पिछले आठ सालों के दौरान 30 प्रतिशत प्रदूषण का स्तर नीचे लेकर आए है, जबकि यहां गाड़ियों की संख्या लगातार बढ़ रही है।
-
संदीप वर्मा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें