फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: डिलीवरी ब्वाय से लैपटॉप हड़पे, ओयो संचालक सहित दो पर केस

Fri, 07 Jul 2023 06:53 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
डिलीवरी ब्वाय से लैपटॉप हड़पे, ओयो संचालक सहित दो पर केस फरीदाबाद। ग्रीन फील्ड कॉलोनी में एक ओयो होटल संचालक ने दोस्त के साथ मिलकर डिलीवरी बॉय से चार लैपटॉप हड़प लिए। लैपटॉप की कीमत डेढ़ लाख रुपये से अधिक है। पीड़ित की शिकायत पर सूरजकुंड थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित सरवर आलम ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह दिल्ली के शाहीन बाग स्थित एक कंपनी में काम करते हैं। ग्रीन फील्ड स्थित एक ओयो होटल संचालक ने ऑनलाइन चार लैपटॉप ऑर्डर किए थे। मंगलवार रात करीब 8 बजे वह ग्रीन फील्ड स्थित होटल में लैपटॉप लेकर पहुंचा। आरोप है होटल संचालक ने बिना पैसे दिए लैपटॉप ले लिए और लैपटॉप अपने दोस्त को देकर मौके से भगा दिया। चारों लैपटॉप की कीमत 1.55 लाख रुपये है। पुलिस ने मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें