फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: हनीट्रैप में फंसाकर लाखों रुपये और आभूषण ऐंठे

विज्ञापन
विज्ञापन
युवती के चंगुल से बेटे को छुड़ाने के लिए मां ने गृह मंत्री से लगाई गुहार
विज्ञापन

गृहमंत्री के हस्तक्षेप पर पुलिस ने दर्ज किया मामला
युवक को बांग्लादेश ले जाना चाहती है युवती, कई बार सीमा तक भी ले जा चुकी
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। सेक्टर-21 डी निवासी युवक को बांग्लादेशी युवती ने अपने प्यार के जाल में फंसा लिया और लाखों की नकदी सहित सोने चांदी के आभूषण ऐंठ लिए। इतने पर भी युवती नहीं रुकी, अब वह युवक को अपने साथ बांग्लादेश ले जाना चाहती है। मना करने पर युवक को दुष्कर्म के केस में फंसाने की धमकी दे रही है। बेटे को युवती के चंगुल से छुड़ाने के लिए अब मां ने कमर कस ली है। युवक की मां ने प्रदेश के गृह मंत्री के दरबार में मामला उठाया। मंत्री के आदेश पर पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
सेक्टर 21 डी निवासी महिला संतोष शर्मा ने पुलिस को बताया कि उनके चार बच्चे हैं। छोटा बेटा यश उर्फ छोटू नोएडा में नौकरी करता है। अप्रैल 2021 में यश की एक बांग्लादेशी युवती फरीदा प्रवीन से दोस्ती हुई थी। आरोप है कि युवती ने अपनी पहचान छिपाकर खुद को हिंदू बताया था। सालभर पहले यश युवती को घर लेकर आया तो पता लगा कि वह बांग्लादेशी है और मुस्लिम धर्म से ताल्लुक रखती है। यहीं से पता चला कि अवैध तरीके से भारत में रह रही है। उसके पास बांग्लादेशी पहचान पत्र भी था। संतोष ने बेटे को युवती से दूर रहने को कहा लेकिन आरोपी युवती के दबाव में यश ने अपने खाते से लाखों रुपये बांग्लादेशी युवती को दे दिए। घर से सोने के आभूषण भी गायब हैं। यश ने मां को बताया कि आभूषण वापस मांगने पर युवती उसे दुष्कर्म के मामले में फंसाने की धमकी देती है। पीड़िता का कहना है कि उसने 28 फरवरी 2023 को थाने में शिकायत दी थी।
विज्ञापन

आरोप है कि पुलिस ने सही से जांच न करते हुए मामले को रफा दफा कर दिया। मां ने हिम्मत नहीं हारी और प्रदेश के गृह मंत्री अनिल विज से बेटे को बचाने की गुहार लगाई। मंत्री के हस्तक्षेप के बाद पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। युवक यश ने बताया कि बांग्लादेशी युवती फरीदा प्रवीन अवैध रूप से भारत में आकर रह रही थी। वर्ष 2021 में उसकी युवती से मुलाकात हुई थी। इसके बाद दोनों में दोस्ती गहरी हुई। उसका पहचान पत्र मिलने पर पता चला कि वह अवैध रूप से यहां रह रही है।
विज्ञापन

हिंदू नाम बताकर युवक को फंसाया
यश ने बताया कि पहली बार जब युवती से मुलाकात हुई थी तो युवती ने अपने आपको हिंदू बताया था। एक वर्ष बाद उसका पहचान पत्र मिलने पर पता चला कि मुस्लिम धर्म से ताल्लुक रखती है। उसके पास फरीदा नाम से बांग्लादेश का पहचान पत्र भी है। युवक ने बताया कि बांग्लादेशी युवती उसे अपने साथ बांग्लादेश ले जाना चाहती है। इससे पहले वह कई बार वह यश को बांग्लादेश के बाॅर्डर तक ले जा चुकी है। युवती के जानकार मेवात के कई क्षेत्रों में भी हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें