फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: जमीन का मालिकाना देने पर बांटे लड्डू

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फरीदाबाद। हरियाणा सरकार की ओर से ब्राम्हणों को दौहलीदार भौंडदारी वाली जमीन का मालिकाना देने की खुशी में अखिल भारतीय ब्राह्मण सभा ने सेक्टर-12 स्थित कार्यालय पर लड्डू बांटे। फैसले से उत्साहित सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेन्द्र शर्मा बबली ने कहा कि वर्षो पहले राजाओं व बड़े जमींदारों ने जमीन दान में अपने पुरोहित ब्राह्मणों को दी थी। अब जमीन के दाम बढ़ने से इस जमीन को लेकर मनमुटाव व मुकदमे बाजी चलने लगी। इस मामले को लेकर ब्राह्मणों का प्रतिनिधिमंडल सुनील शर्मा, कुलदीप कौशिक, सुरेन्द्र बरोता, नीरज वत्स ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर से करनाल स्थित भगवान परशुराम महाकुंभ में मिलकर दौहली की जमीन सहित अनेक मांग रखी थी। अब हरियाणा सरकार ने यह आदेश जारी किया कि दौहलीदारी भौंडदारी की जमीन पर मालिकाना हक ब्राह्मणों को दिया जाए। इस फैसले को लेकर सभी ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया व खुशी में लड्डू बांटे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें