फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हवलदार के गोदाम में लाखों की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
हवलदार के गोदाम में लाखों की चोरी
विज्ञापन

फरीदाबाद। खेड़ीपुल थाना क्षेत्र में तिगांव रोड स्थित सांई कांप्लेक्स में डबुआ कॉलोनी में रहने वाले कारोबारी हवलदार सिंह के गोदाम में लाखों रुपये का माल चोरी हो गया। उन्होंने इसकी शिकायत पुलिस से की है। पुलिस मामला दर्ज कर छानबीन में जुटी है। हवलदार सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया है कि वह डबुआ कॉलोनी के बी-ब्लॉक के रहने वाले हैं। वह बजरंगी टैक्सटाइल्स के मालिक हैं। उन्होंने नहरपार सेक्टर-86 के समीप सांई कांप्लेक्स के बेसमेंट में शादी-ब्याह के साड़ी व लहंगा समेत अन्य रेडीमेड कपड़ों का गोदाम बना रखा है। इस गोदाम से सोमवार रात करीब दो लाख रुपये कीमत के साड़ी व लहंगा चोरी कर लिए गए। उन्होंने बताया कि इस वारदात को चोरों ने गोदाम के शटर में लगा ताला को तोड़ कर अंजाम दिया है। मंगलवार को वह गोदाम से साड़ी व लहंगा निकालने पहुंचे तो उन्हें ताला टूटा मिला। गोदाम का सारा सामान इधर उधर बिखरा पड़ा था। उन्होंने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को 100 नंबर पर दी। खेड़ीपुल थाना प्रभारी सुरेंद्र कुमार ने बताया कि पुलिस उनकी शिकायत दर्ज कर मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें