फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: जिला अस्पताल में दोपहर तीन बजे तक खुलेगी लैब

विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्व में 12 बजे तक ही खुलती थी लैब, अमर उजाला ने प्रकाशित की थीं लगातार खबरें
विज्ञापन



बढ़ाया गया जांच का दायरा, एक दिन में करीब चार सौ मरीजों की जा रही जांच
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। जिला नागरिक अस्पताल में लैब खुलने की समय सीमा बढ़ा दी गई है। ऐसे में जांच करवाने वाले मरीजों को खासी राहत मिली है। लैब का समय बढ़ाए जाने से जांच का दायरा बढ़ गया है। जहां पहले करीब दो सो मरीजों के खून व मल के नमूने लिए जाते थे। वहीं अब इनकी संख्या दोगुना हो गई है। नमूना लैब का समय बढ़ने के कारण अस्पताल में 24 घंटे लैब टेक्नीशियन इन नमूनों की जांच कर रहे हैं।
जिला नागरिक अस्पताल में शाम की पारी में मरीजों को एक्सरे की सुविधा उपलब्ध करवाने के बाद अब जांच लैब की समय सीमा में भी बढ़ोतरी कर दी गई है। जहां पहले अस्पताल की लैब को मरीजों के लिए सुबह नौ बजे से दोपहर 12 बजे तक खोला जाता था। वहीं इसकी समय सीमा को बढ़ाते हुए अब इसे दोपहर तीन बजे तक कर दिया गया है। ऐसे में जांच के लिए पहुंच रहे मरीजों को खासी राहत मिल रही है। जहां पहले ओपीडी के दौरान ही लैब बंद होने के कारण मरीजों को बिना जांच करवाए वापस लौटना पड़ता था। अब मरीजों को डाॅक्टरी परामर्श के बाद ही जांच की सुविधा मिलने से उन्हें काफी हद तक राहत मिलने की उम्मीद जाहिर की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लैब का समय बढ़ाए जाने से दोगुनी संख्या में मरीजों की जांच की जा रही है। पहले जहां 200 मरीजों की जांच की जा रही थी, वहीं अब 400 मरीजों की जांच की जा रही है। करीब दस टेक्नीशियन 24 घंटे इन नमूनों की जांच पर काम कर समय से मरीजों को रिपोर्ट पर उपलब्ध करवा रहे। जबकि अधिकारिक कारणों की वजह से अभी इंटीग्रटिड लैब की शुरूआत में थोड़ा समय लग रहा है, लेकिन जल्द ही इसकी शुरूआत भी कर दी जाएगी। - एसएस यादव एचओडी लैब
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें