फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: कुरेशी समाज ने कांवड़ियों की सेवा के लिए दी 11 हजार रुपये की खाद्यान्न सामग्री

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरेशी समाज के प्रधान शहजाद ने कांवड़ियों की सेवा के लिए दी 11 हजार रुपए की सहायता और खाद्यान्न सामग्री
विज्ञापन

संवाद न्यूज, हथीन।

हिंदू-मुस्लिम एकता का संदेश देते हुए कुरेशी समाज के प्रधान शहजाद ने कांवड़ियों की सेवा हेतु 11 हजार रुपये नकद और खाद्यान्न सामग्री प्रदान की है। उनकी इस पहल की क्षेत्र में सराहना हो रही है। नगर पालिका पार्षद सुखपाल गोला ने शहजाद की इस सहायता को सहृदयता का परिचायक बताया। वहीं पार्षद धीरज उपाध्याय ने कुरेशी समाज की इस पहल को सामाजिक सौहार्द और भाईचारे को मजबूत करने वाला सकारात्मक कदम कहा। स्थानीय लोग भी इस योगदान को एक प्रेरणादायक उदाहरण मान रहे हैं, जो विभिन्न समुदायों के बीच आपसी समझ और सहयोग को बढ़ावा देता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें