कुरेशी समाज के प्रधान शहजाद ने कांवड़ियों की सेवा के लिए दी 11 हजार रुपए की सहायता और खाद्यान्न सामग्री
संवाद न्यूज, हथीन।
हिंदू-मुस्लिम एकता का संदेश देते हुए कुरेशी समाज के प्रधान शहजाद ने कांवड़ियों की सेवा हेतु 11 हजार रुपये नकद और खाद्यान्न सामग्री प्रदान की है। उनकी इस पहल की क्षेत्र में सराहना हो रही है। नगर पालिका पार्षद सुखपाल गोला ने शहजाद की इस सहायता को सहृदयता का परिचायक बताया। वहीं पार्षद धीरज उपाध्याय ने कुरेशी समाज की इस पहल को सामाजिक सौहार्द और भाईचारे को मजबूत करने वाला सकारात्मक कदम कहा। स्थानीय लोग भी इस योगदान को एक प्रेरणादायक उदाहरण मान रहे हैं, जो विभिन्न समुदायों के बीच आपसी समझ और सहयोग को बढ़ावा देता है।