फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: गेंदबाजों के दमदार प्रदर्शन से जीती कुमाऊं किंग्स

विज्ञापन
कुमांऊ किंग्स के विजेता टीम के खिलाड़ी। स्त्रोत संवाद
विज्ञापन
फरीदाबाद। खेड़ी गुजरान स्थित एकेपी क्रिकेट मैदान पर सोमवार को कुमाऊं किंग्स ने जीनियस क्रिकेट क्लब को 53 रनों से हरा दिया। 20 ओवर के मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए कुमाऊं किंग्स ने 177 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए जीनियस महज 124 रन पर ऑल आउट हो गई। किंग्स के लिए रितेश ने 45, गौरव ने 25, पंकज ने 16 और दीपक ने 15 रन का योगदान दिया। जीनियस के गौतम और सतीश तीन-तीन विकेट लिए। जवाब में जीनियस के अखिलेश ने 30, हर नारायण ने 18 और रोबिन ने 16 रन बनाए। किंग्स के गौरव भंडारी और दीपक ने दो-दो विकेट लिए जबकि आशुतोष, नरेंद्र, नवीन और रितेश को एक-एक विकेट मिला। गौरव भंडारी को मैन ऑफ द मैच चुना गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें