- रोमांचक मुकाबले में आखिरी गेंद पर बागरी वॉरियर्स को मिली हार
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। सेक्टर-11 स्थित कर्मवीर स्कूल क्रिकेट मैदान पर कोठारी यूनाइटेड ने रोमांचक मुकाबले में बागरी वॉरियर्स को छह विकेट से हराया। कोठारी की जीत में उसके बल्लेबाजों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। 12 ओवर के मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करने आई बागरी वॉरियर्स की टीम ने छह विकेट विकेट पर 155 रन का स्कोर खड़ा किया। बागरी वॉरियर्स के प्रतीक ने 10 छक्कों की मदद से महज 31 गेंदों पर 90 रन की पारी खेली। कोठारी यूनाइटेड की ओर से संदीप ने तीन और कार्तिक ने दो विकेट चटकाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी कोठारी यूनाइटेड ने मैच की आखिरी गेंद पर मैच जीत लिया। कोठारी के ओपनर विशाल ने महज 19 गेंदों पर 55 रन की पारी खेली। इसके बाद कार्तिक ने 39 और प्रद्युम्न ने 14 गेंदों पर 38 रन की पारी खेलकर टीम की जीत सुनिश्चित कर दी। वॉरियर्स के लिए तरुण, प्रतीक और आयुष ने एक-एक विकेट लिया। कार्तिक को हरफनमौला प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया।