फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: नाइट राइडर्स ने रॉयल चैलेंजर्स को नौ विकेट से हराया

विज्ञापन
नाइटराइडर्स टीम के विजेता खिलाड़ी।
विज्ञापन
- तरनवीर ने खेली 89 रन की पारी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। पाली स्थित रविंद्र फागना क्रिकेट मैदान पर बुधवार को नाइट राइडर्स ने रॉयल चैलेंजर्स को 9 विकेट से हराया। 35 ओवर के मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स ने 28.3 ओवरों में नौ विकेट खोकर 154 रन का स्कोर खड़ा किया। पर्व भाटिया ने 40 और मनीष ने 20 रन का योगदान दिया। नाइट राइडर्स के लिए दक्ष भड़ाना और जश्न ने तीन-तीन विकेट चटकाए। जवाब में पीछा करने उतरी नाइट राइडर्स की टीम ने सलामी बल्लेबाज तरनवीर सिंह की 48 गेंदों में 89 रन की तूफानी पारी और श्रेष्ठ वत्स के 37 रन की बदौलत एक विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। मैन ऑफ द मैच तरनवीर सिंह और फाइटर ऑफ द मैच पर्व भाटिया को चुना गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें