फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: 11 साल के मासूम की हत्या कर शव बोरे में बंद करके फेंका, नग्न अवस्था में मिला

Tue, 25 Jul 2023 06:46 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
- खंडहरनुमा कमरे में ईंटों के नीचे दबा कर भाग गए थे आरोपी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। सेक्टर-48 पेट्रोल पंप के सामने मंगलवार सुबह झाड़ियों में एक 11 साल के मासूम का शव बरामद हुआ। शव नग्न अवस्था में था। आरोपी हत्या करने के बाद शव को छिपाने के लिए बोरे में डालकर एक खंडहरनुमा मकान में झाड़ियों में फेंककर फरार हो गए। शव की हालत देख कर लग रहा था वह करीब दो से तीन दिन पुराना है। शव पूरी तरह से फूलकर भारी हो चुका था और कीड़े पड़ चुके थे। मृतक की पहचान अयान उर्फ अंशु (11 साल )के रूप में हुई है। थाना एसजीएम नगर पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बीके अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है। हत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन

मृतक के पिता सलीम ने सोमवार रात एसजीएम नगर थाने में बेटे की गुमशुदगी की शिकायत दी थी। सलीम ने बताया कि वह परिवार के साथ सेक्टर 48 के पास बनी नूरानी मस्जिद के पास रहते हैं। 23 जुलाई की शाम को अयान उर्फ अंशु अपने दोस्तों दानियाल और यासीन के साथ खेल रहा था। शाम छह बजे दोनों के साथ बाइक से अपने बड़े मौसा साजिद के घर आया और और बुआ के बारे में पूछताछ करने लगा। इसके बाद दानियाल ने उसे यासीन के घर छोड़ दिया। अयान अपने घर जाने की बात कह कर निकल गया, लेकिन घर नहीं पंहुचा। अयान के पिता सलीम के साथ अन्य परिजन उसकी तलाश करते रहे। कोई सुराग नहीं मिलने पर परिजनों ने एसजीएम नगर थाने में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। अयान का जीजा फैसल मंगलवार सुबह करीब 10 बजे बड़खल चौक के पास स्थित पेट्रोल पंप के सामने चाय पीने गया। पास ही खंडहरनुमा कमरे के पास शौच के लिए जाने पर उसने देखा एक बोरे से काफी दुर्गंध आ रही थी। ईंटों को हटाने के बाद शव के बारे में पता लगा। यह देखते ही उसने डायल 112 पर जानकारी दी। सूचना पाकर थाना एसजीएम नगर पुलिस और क्राइम ब्रांच सेक्टर 30 की टीम मौके पर पंहुची। पुलिस ने आसपास की छानबीन में झाड़ियों से मृतक के कपड़े बरामद कर लिए। कपड़ों से फैसल ने अपने साले अयान की पहचान कर ली। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बीके अस्पताल में भिजवा दिया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें