फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: ईएसआईसी अस्पताल में किडनी ट्रांसप्लांट की सुविधा जल्द

विज्ञापन
विज्ञापन
उच्च अधिकारियों से मिली मंजूरी, मरीजों को निजी अस्पताल रेफर करने की नहीं पड़ेगी जरूरत
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। किडनी की समस्या से जूझ रहे ईएसआई कार्ड धारकों के लिए राहत की खबर है। एनआईटी-3 स्थित ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज व अस्पताल में जल्द किडनी ट्रांसप्लांट की सुविधा शुरू की जाएगी। इसके लिए उच्च अधिकारियाें की तरफ से अस्पताल को मंजूरी प्रदान की गई है।

ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल से साढ़े छह लाख कार्ड धारक जुड़े हैं। रोजाना करीब 4500 मरीज इलाज के लिए पहुंचते हैं। इनमें किडनी रोग से जूझ रहे मरीजों की संख्या काफी अधिक रहती है। अस्पताल में किडनी ट्रांसप्लांट की सुविधा नहीं होने के कारण अभी मरीजों को निजी अस्पताल रेफर कर दिया जाता है जबकि पिछले दिनों केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री ने सुविधा शुरू करने के निर्देश दिए थे। इसके बाद कॉलेज प्रबंधन ने किडनी ट्रांसप्लांट की सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। किडनी विशेषज्ञों की भर्ती प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। पिछले दिनों पीजीआई की टीम ने ट्रांसप्लांट से पूर्व सुविधाओं का जायजा लिया था। अस्पताल के सूत्रों ने बताया कि पीजीआई की तरफ से अस्पताल को मंजूरी प्रदान की गई है। किडनी ट्रांसप्लांट जल्द शुरू कर दिए जाएंगे। इसके बाद मरीजों को निजी अस्पताल के चक्कर काटने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्मार्ट सिटी में 3.50 लाख किडनी के मरीज
स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार, जिले में करीब 3.50 लाख किडनी के मरीज हैं। डॉ. जितेंद्र कुमार ने बताया कि जिले में 16 फीसदी लोग किसी न किसी रूप में किडनी की बीमारी से ग्रसित हैं। इसमें चिंताजनक बात डायबिटीज और बीपी के मरीजों का बढ़ना है। इससे किडनी के मरीजों में इजाफा हो रहा है। बीमारी के बढ़ने की एक वजह लोगों में जागरूकता का अभाव भी है। इस कारण लोग समय पर बीमारी का इलाज नहीं करवाते हैं और जब तक अस्पताल पहुंचते हैं, बीमारी काफी बढ़ जाती है। लोगों को समय पर बीमारी का इलाज करवाना चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें