फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: कौशिक सनराइजर्स ने टाइटंस इलेवन को हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। सेक्टर-56 स्थित क्रिकेट मैदान पर खेले गए मुकाबले में कौशिक सनराइजर्स ने टाइटंस इलेवन को 72 रन से हरा दिया। 30 ओवर के मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी को आई कौशिक सनराइजर्स ने आठ विकेट पर 245 रनों का स्कोर खड़ा किया। टीम की ओर से आरव शर्मा ने 65 और मयंक मल्होत्रा ने 52 रन बनाए। टाइटंस इलेवन के लिए आर्यन, समर्थ, लक्ष्य, शौर्य और रुद्र ने एक-एक विकेट लिया। इसके जवाब में बल्लेबाजी को आई टाइटंस इलेवन 27.2 ओवर में 173 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। टीम की ओर से वेदांत ने 54 रन बनाए और ध्रुव ने 22 रनों का योगदान दिया। कौशिक सनराइजर्स के लिए अनमोल ने चार विकेट झटके जबकि मयंक को दो विकेट मिले। मयंक मल्होत्रा को शानदार प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें