फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: गंदगी से बदहाल कल्पना चावला पार्क

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। शहर के प्रमुख कल्पना चावला पार्क की बदहाली नगर निगम की सफाई और रखरखाव व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रही है। पार्क में जगह-जगह कूड़ा और गंदगी फैली हुई है। एक कोने में कूड़ा उठाने वाले टूटे रिक्शा डाल रखे हैं, जिन्हें लंबे समय से हटाया नहीं गया है। ऐसे में सुबह-शाम सैर के लिए आने वाले लोगों को स्वच्छ वातावरण के बजाय अव्यवस्थाओं का सामना करना पड़ रहा है। पार्क में गंदे पानी के निस्तारण के लिए मिनी सीवरेज शोधन संयंत्र (एसटीपी) की बिल्डिंग बनाई गई है। इसे तैयार हुए करीब छह महीने बीत चुके हैं, लेकिन अब तक मशीन नहीं लगाई गई है। बागवानी विभाग के एसडीओ नवाब खां का कहना है कि पार्क की स्थिति सुधारने के लिए संज्ञान लिया जाएगा। मामले में आवश्यक कार्रवाई कराई जाएगी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें