फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: कबड्डी की बालिकाओं ने किया जोरदार अभ्यास

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फरीदाबाद। पाली स्थित ओम शिक्षा संस्कार वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में सोमवार को शहर के कबड्डी खिलाड़ियों ने अभ्यास किया। बुधवार से हिसार में शुरू हो रही राज्यस्तरीय अंडर-19 कबड्डी प्रतियोगिता से पहले जिले की 12 चयनित खिलाड़ियों ने अपनी तैयारियों को परखा। कबड्डी बालिकाओं ने यह अभ्यास रीटा भड़ाना, मीनू शर्मा, संतोष चपराना और लोकपाल अत्री की देखरेख में किया। इस दौरान जिला खेल शिक्षा अधिकारी और सहायक खेल शिक्षा अधिकारी प्रेम शर्मा ने सभी खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाते हुए उन्हें पदक जीतकर वापस लौटने की शुभकामनाएं दीं। बता दें कि 12 खिलाड़ियों का दल सोमवार को ही हिसार के लिए रवाना हो गया था। बुधवार सुबह टीम अपने अभियान की शुरुआत करेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें