फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिसकर्मी बन गहने ठगने के आरोपी जेल भेजे

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिसकर्मी बन गहने ठगने के आरोपी जेल भेजे
विज्ञापन

फरीदाबाद। क्राइम ब्रांच वाले बनकर महिलाओं से सोने के गहने ठगने वाले तीन बदमाशों को क्राइम ब्रांच सेक्टर-48 की टीम ने प्रोडक्शन वारंट पर लेकर छह वारदात सुलझाने का दावा किया है। आरोपियों को कुछ दिन पहले दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार किया था, जिन्हें जिला पुलिस पूछताछ के लिए प्रोडक्शन वारंट पर लेकर आई थी। पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि पिछले दिनों दिल्ली पुलिस ने महिलाओं से गहने ठगने वाले गिरोह को गिरफ्तार किया था। आरोपियों की पहचान भोपाल, मध्य प्रदेश की अमन कॉलोनी निवासी कासिम बेग, सलीम अली और ठाणे, महाराष्ट्र निवासी सादिक जाफरी के रूप में हुई। दिल्ली पुलिस ने पूछताछ के बाद आरोपियों को जेल भेज दिया था। इस पर क्राइम ब्रांच सेक्टर-48 की टीम ने तीनों को प्रोडक्शन वारंट पर लेकर पूछताछ की तो तीनों ने फरीदाबाद में छह वारदात करनी कबूल की। पुलिस ने रिमांड के दौरान इनकी निशानदेही पर चार अंगूठी, चार कंगन और दो चेन बरामद की हैं। रिमांड समाप्त होने पर बृहस्पतिवार को तीनों को अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें