फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Junaid-Nasir Murder Case: आरोपी श्रीकांत के घर पहुंची SIT, घर-गली और कचहरी का तैयार किया नक्शा

Tue, 28 Feb 2023 05:38 AM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, मरोड़ा/भरतपुर

सार

आसपास में लगे सीसीटीवी कैमरों को भी खंगाला। पड़ोसियों से पूछताछ की। अश्वनी व विष्णु ने बताया कि 17 फरवरी को सुबह तीन बजे उनके बड़े भाई श्रीकांत को पकड़ने के लिए राजस्थान पुलिस बगैर वारंट के घर में घुसी।
विज्ञापन
जुनैद और नासिर की फाइल फोटो - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान पुलिस के 40 मुलाजिमों पर नगीना पुलिस थाना में दर्ज मुकदमे की जांच हरियाणा पुलिस ने शुरू कर दी। विशेष जांच दल ने जिला नूंह के गांव मरोड़ा पहुंचकर अभियुक्त श्रीकांत के घर का खाका तैयार किया। परिवार के सदस्यों के बताए अनुसार गली, घर, कचहरी का नक्शा तैयार किया। 

विज्ञापन


आसपास में लगे सीसीटीवी कैमरों को भी खंगाला। पड़ोसियों से पूछताछ की। अश्वनी व विष्णु ने बताया कि 17 फरवरी को सुबह तीन बजे उनके बड़े भाई श्रीकांत को पकड़ने के लिए राजस्थान पुलिस बगैर वारंट के घर में घुसी। मारपीट में भाभी कमलेश के गर्भ में पल रहा 9 माह का बच्चा पेट में ही मर गया था। उनकी शिकायत पर पुलिस ने राजस्थान पुलिस के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। इसी की जांच के लिए एसआईटी उनके घर पहुंची थी। 

धक्का मारने से गर्भ गिरने का आरोप 
अभियुक्त श्रीकांत की पत्नी कमलेश को धक्का मारने का आरोप राजस्थान पुलिस पर लगा था। जिससे उनके पेट में पल रहा 9 महीने का गर्भ गिर गया। बच्चे को श्मशान घाट में 18 फरवरी को दफना दिया गया। नूंह जिला उपायुक्त के आदेश पर 19 फरवरी को शव कब्र से निकाला गया। जिला नागरिक अस्पताल मांड़ीखेड़ा में 20 फरवरी को ड्यूटी मजिस्ट्रेट की निगरानी में तीन सदस्य मेडिकल बोर्ड ने पोस्टमार्टम किया। हरियाणा पुलिस ने 21 फरवरी को आरोपी की मां दुलारी की शिकायत पर राजस्थान पुलिस के 40 मुलाजिमों पर केस दर्ज किया। अभी भी पीड़िता कमलेश मेडिकल कॉलेज नलहड़ में भर्ती है। 
विज्ञापन


मोनू राणा और अनिल गोगी को पकड़ने के लिए भिवानी में दबिश
नासिर-जुनैद हत्याकांड में आरोपी मोनू राणा और अनिल गोगी को पकड़ने के लिए भरतपुर जिले के गोपालगढ़ पुलिस थाना की टीम ने भिवानी में सोमवार को दबिश दी। भरतपुर जिले की पुलिस की लोकल पुलिस को भी कोई भनक तक नहीं लगने दी गई। 

अभी तक दोनों की गिरफ्तारी की कोई पुष्टि नहीं हुई है। वहीं आरोपियों को पकड़ने के लिए उनके ठिकानों को भी राजस्थान पुलिस खंगालने में जुटी है। गांव बारवास की बणी में 15 फरवरी की रात को दोहरे हत्याकांड को अंजाम दिया गया था। बोलेरो गाड़ी में दो कंकाल मिलने के बाद से ही पूरे प्रकरण की जांच गोपालगढ़ पुलिस थाने को सौंपी गई। गोपालगढ़ पुलिस थाने में इस्माइल की शिकायत पर नासिर और जुनैद के अपहरण के बाद हत्या कर शवों को खुर्द बुर्द किए जाने का केस दर्ज है। इसमें भिवानी के गांव पालुवास निवासी मोनू राणा और भिवानी के जीतुवाला क्षेत्र निवासी अनिल उर्फ गोगी का नाम सामने आ चुका है। 

बारीकी से सवालों की जांच में जुटा दल

श्रीकांत के पिता बालकिशन व चाचा प्रवीण ने बताया कि जांच दल ने राजस्थान पुलिस की भूमिका के बारे में जानकारी ली। पुलिस ने परिजनों से कई सवाल भी किए। इनमें से कुछ सवाल निम्न थे।

  • राजस्थान पुलिस के जवान आपके घर में कहां-कहां से चढ़कर घर के अंदर दाखिल हुए।
  • राजस्थान पुलिस के जवान घर में कितनी देर तक रहे।
  • इस कमरे में कौन-कौन सदस्य सोए हुए थे।
  • किस-किस के साथ मारपीट की गई।
  • परिवार के किस-किस व्यक्ति को पुलिस पकड़कर ले गई। 
  • कमलेश को कैसे चोट लगी
  • श्रीकांत की पत्नी के पेट में कब दर्द हुआ।
  • किस वक्त उसे अस्पताल को लेकर गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें