फरीदाबाद। रवींद्र फागना क्रिक्रेट मैदान पर सोमवार को खेले गए सैटरडे मिक्स कॉर्पोरेट कप के फाइनल मुकाबले में जेएसडी क्रिकेट क्लब ने आरपीसीए लीजेंड को 12 रन से हराकर प्रतियोगिता जीत ली। 20 ओवर के मुकाबले में जेएसडी क्रिकेट क्लब ने 197 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। जवाब में आरपीसीए लीजेंड की टीम 185 रन ही बना सकी। धर्मेंद्र नागर को उसके प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया। संवाद