फरीदाबाद। वर्ष 2011 बैच के भारतीय पुलिस सेवा अधिकारी राजेंद्र कुमार मीणा ने फरीदाबाद के संयुक्त पुलिस आयुक्त का पदभार ग्रहण कर लिया। सरकार ने 26 जून को उनके स्थानांतरण एवं नियुक्ति के आदेश जारी किए थे। वह सोनीपत में संयुक्त पुलिस आयुक्त के पद से स्थानांतरित होकर फरीदाबाद पहुंचे हैं। पुलिस प्रवक्ता यशपाल के अनुसार राजेंद्र कुमार मीणा मूल रूप से राजस्थान के दौसा जिले के रहने वाले हैं। संवाद