फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: 19 जून को लगेगा जॉब फेयर

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। जिले के बेरोजगार युवाओं के लिए शुक्रवार को रोजगार का सुनहरा अवसर उपलब्ध होगा। मंडल रोजगार कार्यालय की ओर से बल्लभगढ़ स्थित उपमंडल रोजगार कार्यालय परिसर में जॉब फेयर एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में पांच से आठ निजी कंपनियां तथा विभिन्न निशुल्क कौशल प्रशिक्षण संस्थान भाग लेंगे। दसवीं, बारहवीं, आईटीआई, डिप्लोमा और स्नातक उत्तीर्ण युवा रोजगार के लिए आवेदन कर सकेंगे। इस वर्ष बारहवीं की परीक्षा देने वाले विद्यार्थी भी इसमें भाग ले सकेंगे। जॉब फेयर के दौरान युवाओं को करियर मार्गदर्शन, कौशल विकास कार्यक्रमों और रोजगार विभाग की योजनाओं की जानकारी भी दी जाएगी। साथ ही प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना और सक्षम युवा योजना सहित विभिन्न सरकारी कार्यक्रमों के बारे में विस्तार से अवगत कराया जाएगा। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें