फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: कबड्डी में जींद, पालम, लाडौत और माकड़ोला जीते

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखनगर। गांव माकड़ोला स्थित बाबा पूर्णमल के पावन मंदिर परिसर में विशाल ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ हुआ। इसका उद्घाटन मुख्य अतिथि पंडित राजेंद्र सिंह वानप्रस्थी ने किया। इस अवसर पर उन्होंने युवाओं को खेलों से जुड़ने और नशे से दूर रहकर स्वस्थ समाज के निर्माण का संदेश दिया। नेशनल स्टाइल कबड्डी के रोमांचक मुकाबलों में जींद ने रोहतक को पराजित किया। पालम दिल्ली की टीम ने घोड़ा खेड़ा पानीपत को हराया। लाडौत रोहतक ने कड़े संघर्ष के बाद संदीप नरवाल की टीम को मात दी। वहीं एमडी स्कूल माकड़ोला ने बेहतरीन तालमेल दिखाते हुए बीआर क्लब दीगल को हराया। आयोजन समिति ने बताया कि पहले दिन के शेष मैच कल सुबह खेले जाएंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें