फरीदाबाद। सेक्टर 11 स्थित क्रिकेट मैदान पर खेले जा रहे एमवाईएस कप में शनिवार को खेले गए मुकाबले में झावर रॉयल क्वीन ने भूतरा ब्लास्टर्स को हरा दिया। सात ओवर के मुकाबले में झावर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए बिना कोई विकेट खोए 98 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। इसके जवाब में बल्लेबाजी को आई भूतरा ब्लास्टर्स की टीम पूरे ओवर खेलकर चार विकेट पर महज 30 रन बना सकी। झावर के लिए महज 26 गेंदों पर 66 रनों की तूफानी पारी खेलने वाली अनुशा को मैन ऑफ द मैच चुना गया। संवाद