फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: बंद मकान का ताला तोड़कर लाखों के जेवरात चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
बल्लभगढ़। लकड़पुर स्थित शिव दुर्गा विहार में बंद मकान में चोरी की वारदात सामने आई है। थाना सूरजकुंड पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शिव दुर्गा विहार, लकड़पुर निवासी गौरव प्रताप सिंह ने बताया कि वह मूलरूप से प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं। 12 मई को काम पर गए हुए थे, उसकी पत्नी व बच्चे गांव गए हुए थे। शाम करीब 6 बजे जब वह ड्यूटी से घर लौटे, तो उन्होंने देखा कि घर का मुख्य दरवाजा टूटा हुआ था और अंदर का सारा सामान बिखरा पड़ा था। अलमारी और बेड की जांच करने पर पाया गया कि वहां रखे सोने-चांदी के जेवरात गायब थे। चोरी हुए सामान में लगभग 1 तोला सोने की चेन, 5 ग्राम की सोने की अंगूठी, 6 ग्राम की एक अन्य सोने की अंगूठी, 8 ग्राम के सोने के कान के झुमके, 4 चांदी की पायल जिनका वजन लगभग 450 ग्राम तथा 10 ग्राम की 2 चांदी की चेन शामिल है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें