फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: तीन जगहों से लाखों के गहने व नकदी चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। शहर में चोरी की तीन अलग-अलग वारदात में लाखों रुपये के सोने-चांदी के गहने, नकदी और स्मार्ट वॉच चोरी हुई। पुलिस ने तीनों मामलों में प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। डबुआ कॉलोनी में मिलाप डोगरा का परिवार 22 अक्तूबर को हिमाचल प्रदेश गया था। एक नवंबर को लौटने पर पांच कमरों के ताले टूटे मिले। चोर सोने-चांदी के गहने और बीस हजार रुपये ले गए। गांव भाकरी में 27 अक्तूबर को पिंकी के घर से सोने की अंगूठी, कुंडल और पचास हजार रुपये चोरी हुए। सेक्टर-17 में मयंक जैन के घर से भी चोरी हुई। नौकर राकेश पर सोने का कड़ा, चांदी के बर्तन और एप्पल वॉच चोरी करने का आरोप है। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि सभी प्राथमिकी एक नवंबर को दर्ज की गई हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें